दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों का उत्साह बढ़ा दिया। लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों पर दोपहर बाद शुरू हुई स्नोफॉल का टूरिस्टों ने जमकर आनंद लिया। लोग बर्फ में नाचते-गाते नजर आए और एक-दूसरे पर स्नोबॉल फेंककर जश्न मनाया।अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल, कोकसर, शिंकुला और रोहतांग दर्रा में भी ताजा हिमपात दर्ज किया गया। बर्फबारी का लाइव नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन इलाकों में पहुंचे।वहीं शिमला समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में येलो अलर्ट लागू किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि 13 से 15 अप्रैल के बीच मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन 16 और 17 अप्रैल को फिर मौसम बदल सकता है और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 2.7 डिग्री कम बना हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बिलासपुर राज्य खेल छात्रावास में गहराया गैस संकट, एलपीजी सप्लाई न मिली तो 120 खिलाड़ियों को भेजना पड़ सकता है घर

हिमाचल प्रदेश 17 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर…
Share to :

हिमाचल निकाय चुनाव में बागियों से बढ़ी सियासी हलचल कांग्रेस-BJP मनाने में जुटी, आज 3 बजे तक नाम वापसी की डेडलाइन

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों…
Share to :

हिमाचल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कांगड़ा में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल-खड़गे देंगे जीत का मंत्र

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 आगामी चुनावों से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस…
Share to :

शिमला-किन्नौर में कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति अटकी, गुटबाजी से बढ़ी हाईकमान की चिंता

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण और किन्नौर…
Share to :