दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 29 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में JEE मेन्स परीक्षा पास करने वाले 369 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन छात्रों की सफलता राज्य की शिक्षा प्रणाली में हो रहे क्रांतिकारी सुधारों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षा व्यवस्था कभी संघर्ष कर रही थी, आज वही ‘शिक्षा क्रांति’ के कारण राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को “तारे ज़मीन पर” बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर छात्र का अधिकार है, न कि कोई विशेष सुविधा। उन्होंने कहा कि समर्पित शिक्षकों, निरंतर सुधारों और बेहतर संसाधनों के कारण सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है।भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए फिनलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में भेजा जा रहा है, ताकि वे वैश्विक स्तर की शिक्षण पद्धतियां अपनाकर छात्रों को बेहतर शिक्षा दे सकें।उन्होंने कहा कि पहले शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की कमी औरपुराने सिस्टम के कारण विद्यार्थी पीछे रह जाते थे, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ी हैं और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर करियर का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है और सरकार सभी बच्चों को समान अवसर देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी कहा कि सरकार के प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार आया है और अब छात्र नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, मस्तगढ़ को मिला पानी का टैंकर

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :

लोहड़ी बंपर ने बदल दी तक़दीर पिता की मनाही के बावजूद खरीदा टिकट, युवक ने जीते 50 लाख रुपये

पंजाब 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पंजाब फाजिल्का।किस्मत कब और कैसे मेहरबान हो जाए,…
Share to :

हल्का स्तर की समितियों के चेयरमैनों को शिकायतों की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, डिप्टी कमिश्नर कोमल…
Share to :

मोहाली में 17 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, कई बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

दैनिक ख़बरनामा 16 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), जिला रोजगार…
Share to :