दैनिक ख़बरनामा 30 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
जनगणना-2026 के सफल आयोजन को सुनिश्चित बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) मुहिम का आज मोहाली में औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हलका विधायक कुलवंत सिंह ने नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में अपने निवास से इस अभियान की शुरुआत की।
विधायक कुलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के पहले चरण के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से 14 मई तक चलेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक वेबसाइट
https://se.census.gov.in⁠� पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिसकी बाद में घर-घर जाकर पुष्टि की जाएगी।उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास, योजना निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। सरकार द्वारा तैयार की जाने वाली बुनियादी सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और विकास परियोजनाएं जनगणना से प्राप्त आंकड़ों पर ही निर्भर करती हैं।विधायक ने आगे बताया कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत शुरू की गई यह सुविधा लोगों को अपनी जानकारी खुद दर्ज करने का अवसर देती है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनेगी।उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही व पूरी जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े ही सरकार को बेहतर योजनाएं बनाने में मदद करते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की जानकारी छुपाने से बचें।इस मौके पर नगर निगम मोहाली की ओर से पूनम शर्मा, तजिंदर सिंह (चार्ज अधिकारी), राजविंदर कौर (वधीक चार्ज अधिकारी) और अनूप शर्मा (चार्ज क्लर्क) भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बारिश-ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर पंजाब सरकार सख्त गिरदावरी के आदेश, बेअदबी कानून जल्द लागू होगा

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 पंजाब में हाल ही में हुई बारिश…
Share to :

बंद पड़ी IRS अधिकारी की कोठी में चोरी की कोशिश, अलमारी में छिपा मिला आरोपी

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 फेज-7 स्थित एक बंद पड़ी कोठी में…
Share to :

पंजाब में बदला मौसम कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, 11 जिलों में तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में मौसम ने अचानक…
Share to :

MMSY के तहत निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज, 10 लाख तक का हेल्थ कवर

,दैनिक ख़बरनामा 29 अप्रैल 2026 एसएएस नगर (मोहाली), 29 पंजाब सरकार की…
Share to :