दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी ISI द्वारा भारत में जासूसी का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की साजिश सामने आई है। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक भारतीय सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील इलाकों, मुख्य मार्गों और रेलवे स्टेशनों के आसपास चीन निर्मित CCTV कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों के जरिए लाइव फुटेज सीधे पाकिस्तान भेजी जा रही थी।जांच एजेंसियों के अनुसार, इस साजिश में पाकिस्तान में बैठा एक हैंडलर स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देकर कैमरे लगवा रहा था। खासतौर पर उन इलाकों को निशाना बनाया गया, जहां भारतीय सेना की वेस्टर्न और नॉर्दर्न कमांड सक्रिय हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान के बाद यह जासूसी नेटवर्क तैयार किया गया था।
पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ऐसे कैमरे बरामद किए गए हैं। गाजियाबाद में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध कैमरों का पकड़ा जाना, अंबाला में हाईवे ओवरब्रिज से CCTV बरामद होना और अलवर-बीकानेर छावनी में सोलर कैमरों के जरिए जासूसी नेटवर्क का खुलासा जैसे मामले सामने आए हैं।हाल ही में पंजाब पुलिस ने जालंधर और कपूरथला से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4G कनेक्टिविटी वाले चीनी CCTV कैमरे, सोलर पैनल, विदेशी हैंडलरों से जुड़े मोबाइल फोन और वाई-फाई उपकरण बरामद किए गए हैं।केंद्रीय जांच एजेंसियां और विभिन्न राज्यों की पुलिस मिलकर इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने में जुटी हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :