दैनिक खबरनामा | 19 अगस्त | अलप्पुझा: केरल के अलप्पुझा से रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। 67 वर्षीय शिवनकुट्टी चेट्टियार की उनके घर में हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस को यह वारदात लूट के दौरान हुई हत्या लगी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश मृतक की 13 वर्षीय पोती ने अपने 17 वर्षीय प्रेमी और उसके दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर रची थी।

घर में बंधा मिला बुजुर्ग का शव

शनिवार को शिवनकुट्टी चेट्टियार का शव उनके घर के अंदर मिला। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले में कपड़ा कसा हुआ था। घर से सोने के आभूषण गायब मिलने के बाद पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे लूट के मकसद से की गई हत्या माना।

सोमवार सुबह 13 वर्षीय पोती ने पड़ोसियों को बताया कि उसके दादा अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पूछताछ में बदलती रही बयान

पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तो आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पोती के बयान में लगातार बदलाव सामने आया। इससे जांचकर्ताओं का संदेह उस पर बढ़ गया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर पूरी साजिश का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, लड़की अपने 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड के लिए आईफोन और स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहती थी। पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने प्रेमी और उसके दो दोस्तों, जिनकी उम्र 16 और 17 साल बताई गई है, के साथ मिलकर घर से सोना चोरी करने की योजना बनाई। पोती ने ही उन्हें बताया था कि घर में सोना कहां रखा है।

कोल्लम से ट्रेन में पहुंचे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात चारों आरोपी कोल्लम से ट्रेन के जरिए पहुंचे और घर में दाखिल हुए। आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग की दम घोंटकर हत्या कर दी और करीब 4.5 तोला सोना लेकर वहां से निकल गए।

स्निफर डॉग्स को भटकाने के लिए छिड़की लाल मिर्च

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस के स्निफर डॉग्स को गुमराह करने के लिए घर में लाल मिर्च पाउडर फैला दिया था। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने अपराध से जुड़े वेब सीरीज या फिल्मों से इस तरीके के बारे में जानकारी हासिल की होगी।

मामले में एक और गंभीर तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या की पूरी वारदात का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे आपस में साझा किया।

पुलिस ने लूटे गए आभूषणों में से कुछ हिस्सा कोल्लम से बरामद कर लिया है। चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (JJ Act) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :