पंजाब 10 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अमृतसर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सतविंदर पाल सिंह उर्फ लक्की ओबराय की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड की वजह पुरानी रंजिश नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले तस्कर जोगा फोल्डीवाल की मां के साथ किया गया कथित दुर्व्यवहार भी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लक्की ओबराय ने जोगा के घर जाकर उसकी मां से बदसलूकी की थी, जिसके बाद बदले की भावना में हत्या की साजिश रची गई।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि लक्की पर गोलियां चलाने वाला शूटर होशियारपुर का रहने वाला है, जो पहले चर्चित बिल्ला हत्याकांड में भी शामिल रह चुका है। दोनों मामलों में फायरिंग के तरीके और हथियारों का मिलान होने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि लक्की पर बेहद नजदीक से पेशेवर अंदाज में गोलियां चलाई गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ आया था।इस केस में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया लक्की का नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिगरी भी जांच के घेरे में है। पुलिस के अनुसार, शिगरी नशे का आदी है और वारदात के बाद शूटर को स्कूटी पर बैठाकर फरार कराने में उसकी भूमिका रही।गौरतलब है कि 6 फरवरी की सुबह 7:36 बजे गुरु नानक मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के बाहर थार में बैठे लक्की ओबराय की 9 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सीसीटीवी में कैद है और पुलिस फरार शूटर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

पंजाब 3 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब अकाली नेता बिक्रम सिंह…
Share to :

खरड़ में शिवसेना पंजाब का विशाल प्रदर्शन मार्च, हिंदू अधिकारों की उठाई गई आवाज

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 — शिवसेना पंजाब द्वारा आज खरड़ में…
Share to :

पिंड बलियाली (जिला मोहाली) में सात मंज़िला अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त

मोहाली 12 जनवरी( जगदीश कुमार)मोहाली।जिला मोहाली के पिंड बलियाली में कथित रूप…
Share to :

मोहाली जिले के सरकारी अस्पतालों का समय बदला, अब सुबह 8 बजे खुलेंगे

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 15 अप्रैल 2026 जिले की सरकारी…
Share to :