हरियाणा 7 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )पंचकूला पुलिस ने हाल ही में जारी विवादित गीत और वीडियो ‘टटीरी’ को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए गायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी के देश से बाहर जाने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
यह मामला साइबर थाना सेक्टर-20, पंचकूला में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा ‘बादशाला’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल के जरिए स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से पेश किया गया है। गीत में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भी पाया गया है।जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिखाई गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बस को वीडियो में दिखाने के लिए संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति बस का उपयोग किया गया पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।इसके अलावा वीडियो में एक सरकारी स्कूल परिसर में भी शूटिंग किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इसके लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति सरकारी परिसर का इस्तेमाल पाया गया तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पंचकूला पुलिस ने आरोपी गायक को तुरंत पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूट्यूब चैनल से विवादित गाना हटवा दिया है। इसके साथ ही अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों और व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने से जुड़ी रील्स और शॉर्ट वीडियो हटवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इस विवादित गाने से संबंधित रील या वीडियो बनाकर अथवा साझा कर आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :