ईज़ी जमाबंदी पोर्टल से नागरिकों को मिल रही पारदर्शी और त्वरित सेवाएं।

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जून 2026 : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘ईज़ी जमाबंदी’ और ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। उन्होंने प्रदेश के शिक्षित युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों और समाज के अन्य जागरूक वर्गों से इन डिजिटल सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।

संधवां ने कहा कि पहले लाखों लोगों को अपनी फर्द और अन्य भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पटवारखानों तथा सेवा केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे उन्हें समय की बर्बादी के साथ-साथ लालफीताशाही और रिश्वतखोरी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था। अब ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी कानूनी रूप से मान्य और प्रमाणित जमाबंदी की प्रतियां प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने भूमि संबंधी पांच प्रमुख सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। इनमें व्हाट्सऐप के माध्यम से प्रमाणित जमाबंदी की डिलीवरी, ऑनलाइन इंतकाल, रपट प्रविष्टियों का डिजिटल पंजीकरण, फर्द बदर के जरिए रिकॉर्ड में त्रुटियों का सुधार तथा लैंड अलर्ट सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

स्पीकर ने कहा कि लैंड अलर्ट सुविधा विशेष रूप से भूमि मालिकों और एनआरआई नागरिकों के लिए लाभदायक है। इसके तहत यदि किसी भूमि रिकॉर्ड में कोई बदलाव या छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जाता है तो संबंधित मालिक को व्हाट्सऐप या ईमेल के माध्यम से तुरंत सूचना मिल जाती है, जिससे वह समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

उन्होंने बताया कि नागरिक इन सेवाओं का लाभ आधिकारिक पोर्टल, राज्य हेल्पलाइन 1076 और स्थानीय सेवा केंद्रों के माध्यम से उठा सकते हैं। संधवां ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और प्रशासनिक सेवाओं को सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, प्रताप सिंह बाजवा बन सकते हैं नए प्रदेश अध्यक्ष

दैनिक खबरनामा 15 जुलाई चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी हलचल के…

पटियाला के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक…

जमीन के बंटवारे के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | लुधियाना, 11 अगस्त 2026. पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ…

पंजाब में 3,495 पेड़ों की कटाई पर सख्त हाई कोर्ट, NHAI से मांगा स्पष्ट रोडमैप

पंजाब 20 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं…