दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 20 अगस्त: बंदी सिख कैदियों की रिहाई के मुद्दे को लेकर मोहाली में धरने पर बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पूरे पंजाब में बंद बुलाने का एलान किया है। इस बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अकाली दल वारिस पंजाब दे ने भी अपना समर्थन दे दिया है।

SGPC के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि 21 अगस्त को SGPC का मुख्य कार्यालय समेत सभी अधीनस्थ संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी की अंतरिम बैठक जो पहले 21 अगस्त को तय थी, अब उसे एक दिन आगे बढ़ाकर 22 अगस्त को सुबह 11 बजे किया गया है।

15 अगस्त को चंडीगढ़ में हुआ था टकराव

कौमी इंसाफ मोर्चा ने 15 अगस्त को अपनी मांगों के समर्थन में चंडीगढ़ में राज्यपाल भवन का घेराव करने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने मोर्चा के इस प्रयास को बीच में ही रोक दिया।

इस मामले में पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान और लक्खा सिधाना सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान मान के बेटे ईमान सिंह मान सहित कुल 21 लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

मोहाली में बढ़ा तनाव

बंदी सिखों की रिहाई और अन्य मांगों को लेकर 15 अगस्त को चंडीगढ़ मार्च की घोषणा के बाद शनिवार को मोहाली में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। YPS चौक के पास जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो परत की बैरिकेडिंग तोड़ दी।

इस टकराव पर चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया गया ताकि किसी को गंभीर चोट न आए। उन्होंने बताया कि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :