दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए पानी और सीवरेज सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हर सेक्टर में सुविधा कैंप लगाने का फैसला लिया है। अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि इन कैंपों में मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।यह निर्णय 8 अप्रैल को हुई नगर निगम हाउस बैठक के बाद लिया गया। इससे पहले सेक्टर-35 और मनीमाजरा में ट्रायल के तौर पर लगाए गए कैंप सफल रहे, जिसके बाद इसे पूरे शहर में लागू करने का फैसला किया गया।कैंप हर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग वार्डों के कम्युनिटी सेंटरों में लगाए जाएंगे। यहां सिंगल विंडो सिस्टम के तहत स्मार्ट मीटर बदलने, नए कनेक्शन, बिल सुधार, कैटेगरी बदलने और बकाया जमा कराने जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।साथ ही, लोगों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी और ज्यादा बिल से बचने के लिए लीकेज जांच संबंधी गाइडेंस भी मिलेगी।नगर निगम का यह कदम खासकर छोटे व्यापारियों के लिए राहतभरा माना जा रहा है, जिन्हें पहले कनेक्शन लेने में दिक्कतों और बिचौलियों की मांगों का सामना करना पड़ता था।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026