दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने गैंगस्टर लकी पटियाल के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के पास से 2 देसी कट्टे और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि दोनों ने सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की हत्या करने वाले आरोपियों को आर्थिक और लॉजिस्टिक मदद दी थी।पुलिस के अनुसार दीपक उर्फ दीपू बरवाला ने हत्यारों को करीब 80 हजार रुपए खर्च के लिए दिए और रहने का ठिकाना भी उपलब्ध कराया, जबकि साहिल ने उन्हें आने-जाने में मदद की।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी गैंग के इशारे पर ट्राइसिटी में क्लब मालिकों और कारोबारियों को फोन और व्हाट्सएप के जरिए धमकाकर वसूली करते थे। कई बार ये सीधे जाकर भी दबाव बनाते थे और संभावित टारगेट की रेकी करते थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग चंडीगढ़ में बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। इसके बाद सेक्टर-26 में नाकाबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान दीपक कुमार (पंचकूला) और साहिल (मोहाली) के रूप में हुई है। दीपक पर पहले से नशा तस्करी का मामला भी दर्ज है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेडलाइन सेक्टर 45-50 रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर 45-50 रोड पर…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर-9 हत्याकांड 3 दिन रेकी, जंगी ऐप से निर्देश, विदेशों तक फैला गैंग कनेक्शन

चंडीगढ़ 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी की…
Share to :

पाकिस्तान नंबरों से BJP नेताओं को धमकियां चंडीगढ़-लुधियाना दफ्तरों तक पहुंचे कॉल, ईमेल और चिट्ठियां

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ और पंजाब में भाजपा नेताओं को…
Share to :

न्यू ईयर पर चंडीगढ़ में नशे में ड्राइविंग के मामले घटे, पंचकूला में बढ़ोतरी

चंडीगढ़ 3 जनवरी( जगदीश कुमार) नववर्ष के जश्न के दौरान इस बार…
Share to :