दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि के उप-प्रतिनिधि डॉ. मोहम्मद हुसैन जियायेनिया ने आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकारियों से मुलाकात की और SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को दिल्ली में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।डॉ. जियायेनिया ने बताया कि 12 अप्रैल को दिल्ली स्थित ईरान कल्चर हाउस में अयातुल्लाह सैय्यद अली हुसैन खामेनेई की शहादत की याद में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख धर्म और इस्लाम दोनों में शहादत का विशेष महत्व है और शहीदों को हमेशा जीवित माना जाता है।उन्होंने भारत और ईरान के ऐतिहासिक संबंधों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि दोनों देशों के बीच हजारों वर्षों से सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव रहा है। पंजाब विधानसभा द्वारा ईरान के समर्थन में पारित प्रस्ताव की भी उन्होंने सराहना की। पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ईरान शांति का पक्षधर है, लेकिन हाल के वर्षों में उसके बच्चों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया है।अमेरिका पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग दिन में ईरान को खत्म करने की बात करते हैं, वही रात में युद्ध रोकने की अपील करते हैं। उन्होंने बताया कि ईरान ने अमेरिका को अपनी 10 शर्तें मानने के लिए 10 दिन का समय दिया है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो 11वें दिन ईरान अमेरिका और इजराइल पर पहले से 100 गुना अधिक मिसाइलों से हमला करेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में मार्च में 97% कम बारिश, आज से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 4 दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

पंजाब 14 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में इस साल…
Share to :

बलटाना की कलगीधर मार्केट में ट्रेडर्स कमीशन का संवाद, व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरोसा

पंजाब 20 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब में व्यापारी वर्ग की समस्याओं के…
Share to :

फाजिल्का में पुलिस पर मारपीट और वसूली के आरोप ढाबे से उठाकर थाने में पीटा, ₹70 हजार लेकर छोड़ा; कॉन्स्टेबल सस्पेंड

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 फाजिल्का जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर…
Share to :

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 अप्रैल से रनवे मरम्मत, रोज 9 घंटे उड़ानें रहेंगी बंद

दैनिक खबर नंबर 29 मार्च 2026 अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी…
Share to :