दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 के तहत डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया की शुक्रवार से शुरुआत हो गई है। इसे देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना पहल माना जा रहा है, जिसमें लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। पहले ही दिन उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई मंत्रियों ने स्व-गणना पूरी कर लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों में 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना की जा सकती है। यह सुविधा रोज सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। हर परिवार के लिए एक ही लॉग-इन पर्याप्त होगा, जिसमें परिवार का मुखिया या कोई सदस्य मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है।यह पोर्टल हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल और उर्दू सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध है। पहली बार लॉग-इन करते समय भाषा का चयन करना होगा, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। स्व-गणना के दौरान लोगों को अपने घर की लोकेशन भी दर्ज करनी होगी, जिसके लिए सैटेलाइट मैप पर घर मार्क करना, पता सर्च करना या लैटिट्यूड-लॉन्गिट्यूड दर्ज करना शामिल है।पूरी प्रक्रिया में करीब 33 सवालों के जवाब देने होते हैं, जिनमें मकान की स्थिति, पानी और शौचालय की सुविधा, बिजली, इंटरनेट, परिवार के सदस्यों की संख्या और अन्य बुनियादी जानकारी शामिल है। सभी विवरण भरने के बाद 11 अंकों की सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी (एसई आईडी) जारी की जाती है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :