दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, पानीपत, लखनऊ, सिलीगुड़ी और कोलकाता समेत कई शहरों में रह रहे प्रवासी बिहारियों के लिए राहत भरी खबर है। दशहरा, दिवाली और छठ पर्व के मौके पर बिहार जाने के लिए बस सेवा की शुरुआत की जा रही है।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के अनुसार, 1 सितंबर से बस टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट खरीद सकेंगे। वहीं, बसों का संचालन 20 सितंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक जारी रहेगा।इस दौरान पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया से दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, कौशांबी, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, सिलीगुड़ी और कोलकाता के बीच रोजाना बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एसी और डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा।
परिवहन निगम ने इस सेवा का प्रचार तेज कर दिया है और अखबारों में बड़े स्तर पर विज्ञापन भी जारी किए हैं। यह विशेष बस सेवा लगभग सवा दो महीने तक चलेगी, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।गौरतलब है कि 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, 2 अक्टूबर को दशहरा, 20 अक्टूबर को दिवाली और 28 अक्टूबर को छठ पर्व का सुबह का अर्घ्य है। इन त्योहारों के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में बस सेवा यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, हालांकि प्रवासियों की भारी संख्या को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि इससे पूरी भीड़ को कितनी राहत मिल पाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

यूजीसी के विरोध में भारत बंद का करौली में व्यापक असर, जिलेभर में पूरी तरह बंद रहे बाजार

राजस्थान 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के यूजीसी के विरोध में…
Share to :

रायफल क्लब मैदान की नीलामी पर सियासी संग्राम तेज, सपा और जेडीयू का जोरदार विरोध, आंदोलन की चेतावनी

बांदा 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जनपद के ऐतिहासिक रायफल क्लब खेल मैदान को…
Share to :

डिजिटल युग में न्याय व्यवस्था का रूपांतरण जरूरी जस्टिस विक्रम नाथ

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा है कि…
Share to :

हिंद-दी-चादर कार्यक्रम में अमित शाह का बयान पंजाब में धर्म परिवर्तन पर जताई चिंता, गुरुओं की परंपरा को बताया विश्व के लिए प्रेरणा

महाराष्ट्र 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) महाराष्ट्र में Amit Shah ने…
Share to :