दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़झाले की जांच तेज हो गई है। विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। आईजी बिमल गुप्ता की अध्यक्षता में बनी इस टीम में एएसपी नरवीर सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।एसआईटी योजना के तहत हुए भुगतान, अस्पतालों की भूमिका और बिलिंग प्रक्रिया की गहन जांच करेगी। विजिलेंस पहले ही सचिवालय स्थित स्वास्थ्य शाखा से मरीजों के ऑपरेशन से जुड़े मेडिकल बिलों का रिकॉर्ड कब्जे में ले चुकी है।प्रारंभिक जांच में करीब 110 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि कई मामलों में फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर मेडिकल बिल लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। सरकार ने साफ किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जांच के दायरे में हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों के करीब 35 निजी अस्पताल भी शामिल हैं। मार्च में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को उठाते हुए विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद अब कार्रवाई तेज कर दी गई है।हैरान करने वाली बात यह भी सामने आई है कि कुछ अस्पतालों ने 25 हजार रुपये के हर्निया ऑपरेशन का बिल एक लाख रुपये तक बना दिया। वहीं, ऑपरेशन के दौरान जरूरत से ज्यादा उपकरण और दवाइयां दिखाकर भी बिल बढ़ाए गए।सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि हिमकेयर योजना में चार पुरुषों के “बच्चेदानी (यूटेरस) ऑपरेशन” तक दर्शा दिए गए।भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने मेडिकल बिलों की जांच हेतु सचिवालय में तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है।
You May Also Like
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- Vishal
- January 14, 2026
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू
- Vishal
- January 15, 2026