दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 जालंधर शहर की नूरपुर कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक परिवार पर ईंटों से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चार टांके लगाए।घायल महिला की पहचान रजनी के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रजनी ने बताया कि वह अपने बच्चों को डांट रही थी, तभी पड़ोसी पक्ष के लोगों ने उन पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। इसी दौरान एक ईंट उनके सिर पर लगी और वह घायल हो गईं। पीड़िता का आरोप है कि बच्चों की लड़ाई को लेकर पड़ोसियों ने हमला किया।रजनी की बेटी ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से पानी और सीवरेज को लेकर विवाद चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने सरकारी सीवरेज को भी बंद कर दिया है। परिवार का कहना है कि पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई, जिसके बाद थाना मकसूदां पुलिस को शिकायत सौंपी गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।रजनी ने आशंका जताई कि आरोपी दोबारा हमला कर सकते हैं, जिससे उनके परिवार की जान-माल को खतरा बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :