दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi वीरवार को हिमाचल प्रदेश के Kangra के समीप गुप्ता गंगा में आयोजित तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे। बुधवार को वह गगल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu और उप मुख्यमंत्री Mukesh Agnihotri ने उनका स्वागत किया।वीरवार को पीले रंग की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक तौर पर कई सियासी संकेत दिए। अध्यात्म में पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है और हिमाचल में Baglamukhi Temple भी इसी रंग से जुड़ी पहचान रखता है।गुप्ता गंगा में आयोजित इस शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के करीब 80 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए। पिछले नौ दिनों से जारी इस प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पहले जिला अध्यक्षों के साथ अनौपचारिक नाश्ते के दौरान करीब 45 मिनट तक बातचीत कर संगठनात्मक फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने औपचारिक सत्र में जिला अध्यक्षों को संबोधित किया।करीब ढाई घंटे चले इस सत्र में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर मंथन हुआ। राहुल गांधी ने दोपहर का भोजन भी जिला अध्यक्षों के साथ किया और इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। पूरा कार्यक्रम लगभग चार घंटे तक चला, जिसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए।राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांगड़ा जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक अशोक रतन के अनुसार करीब 4,000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया और पूरा पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर रहा।
वहीं जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने सुरक्षा के मद्देनजर कांगड़ा, धर्मशाला और शाहपुर उपमंडलों में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान और हॉट एयर बैलूनिंग सहित सभी हवाई गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालांकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा एजेंसियां पूर्व सूचना के साथ ड्रोन व अन्य निगरानी उपकरणों का इस्तेमाल कर सकेंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरिपुरधार के CHC डॉक्टर गिरफ्तार चिट्टे की सप्लाई केस में बड़ा खुलासा

दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चिट्टे…
Share to :

हिमाचल पंचायत चुनाव प्रधान और BDC उम्मीदवारों के खर्च पर नहीं लगेगी कोई सीमा

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों…
Share to :

हिमाचल में बजट घोषणाएं कागजों तक सीमित, हेलीपोर्ट से स्कूल तक कई योजनाएं अधर में

हिमाचल प्रदेश 18 मार्च( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन…
Share to :

कांगड़ा शिविर में राहुल गांधी का सख्त संदेश नेताओं की परिक्रमा छोड़, जनता के बीच मजबूत करें पकड़

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों…
Share to :