दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) में करीब 75 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह अबरोल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।यह मामला 12 मार्च 2026 को क्रेस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी खातों से करोड़ों रुपये शेल कंपनियों में ट्रांसफर किए गए और वहां से रकम आरोपी व उसके करीबी लोगों के खातों में पहुंचाई गई।प्रारंभिक जांच के अनुसार, फर्जी कंपनियों और बैंक खातों के जरिए इस पूरे नेटवर्क को सुनियोजित तरीके से संचालित किया गया। मामले में नगर निगम के तत्कालीन चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की अकाउंट ऑफिसर नलिनी मलिक समेत अन्य अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। आरोप है कि इनके निर्देश पर शेल कंपनियां और खाते खोले गए, और संबंधित लोगों व उनके परिजनों को करोड़ों रुपये नकद भी दिए गए।नलिनी मलिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने करनाल में दबिश दी, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुकी थी। पुलिस को शक है कि वह किसी रिश्तेदार के यहां छिपी हो सकती है। एक संदिग्ध मकान के बाहर खड़ी एक्सयूवी भी जांच के दायरे में है।इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जो 75 करोड़ के क्रेस्ट घोटाले के साथ-साथ नगर निगम के 116.84 करोड़ रुपये के फर्जी एफडी घोटाले की भी जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान और बड़े खुलासे होने की संभावना है और इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) में करीब 75 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह अबरोल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।यह मामला 12 मार्च 2026 को क्रेस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी खातों से करोड़ों रुपये शेल कंपनियों में ट्रांसफर किए गए और वहां से रकम आरोपी व उसके करीबी लोगों के खातों में पहुंचाई गई।प्रारंभिक जांच के अनुसार, फर्जी कंपनियों और बैंक खातों के जरिए इस पूरे नेटवर्क को सुनियोजित तरीके से संचालित किया गया। मामले में नगर निगम के तत्कालीन चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की अकाउंट ऑफिसर नलिनी मलिक समेत अन्य अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। आरोप है कि इनके निर्देश पर शेल कंपनियां और खाते खोले गए, और संबंधित लोगों व उनके परिजनों को करोड़ों रुपये नकद भी दिए गए।नलिनी मलिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने करनाल में दबिश दी, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुकी थी। पुलिस को शक है कि वह किसी रिश्तेदार के यहां छिपी हो सकती है। एक संदिग्ध मकान के बाहर खड़ी एक्सयूवी भी जांच के दायरे में है।इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जो 75 करोड़ के क्रेस्ट घोटाले के साथ-साथ नगर निगम के 116.84 करोड़ रुपये के फर्जी एफडी घोटाले की भी जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान और बड़े खुलासे होने की संभावना है और इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)एक समय जहां कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ…
Share to :