दैनिक खबरनामा ब्यूरो, चंडीगढ़ 28 मई  : पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों के कामकाज का समय सुबह 7:30 बजे से लागू किए जाने के बावजूद चुनाव विभाग के दफ्तरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने साफ किया है कि चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय सहित जिलों में कार्यरत सभी चुनाव कार्यालय पहले की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही काम करेंगे।

निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सीधे भारत निर्वाचन आयोग के अधीन कार्य करता है। चूंकि नई दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, इसलिए राज्यों में भी एकरूपता बनाए रखने के लिए यही समय लागू रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक आगामी चुनावी तैयारियों और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को देखते हुए चुनाव विभाग किसी भी प्रकार की प्रशासनिक ढील नहीं देना चाहता। इसी संबंध में पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग को भी पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

निर्वाचन विभाग का कहना है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और चुनाव संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी कार्यालय पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। इससे आम लोगों को चुनावी सेवाओं और दस्तावेजी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं: राजा वड़िंग

जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट एवं वकील की हत्या पर जताया रोष, मुख्यमंत्री…
Share to :

मोहाली नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की खुली हत्या हुई : बलबीर सिद्धू

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 30 मई : पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ…
Share to :

पंजाब के सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षा का महा उत्सव’, 20 लाख से अधिक अभिभावकों ने मेगा पीटीएम में की शिरकत

राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में पंजाब के शीर्ष स्थान का जश्न, 19 हजार…
Share to :

फगवाड़ा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, सूचना अधिकार कार्यकर्ता को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | फगवाड़ा 30, मई : पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र…
Share to :