दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 26 जून 2026. मातृत्व की संवेदनाओं, जीवन मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को शब्दों में पिरोने वाली लेखिका रावी पंधेर की पुस्तक ‘लेटर्स टू माई डॉटर्स’ का शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने किया।

इस अवसर पर बाल मुकंद शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक केवल पत्रों का संग्रह नहीं, बल्कि एक माँ के स्नेह, अनुभव, संघर्ष, उम्मीदों और जीवन के अनमोल संदेशों का भावनात्मक दस्तावेज़ है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में, जब रिश्तों में संवाद कम होता जा रहा है, ऐसी रचनाएँ माँ और बेटी के रिश्ते की आत्मीयता तथा संस्कारों की महत्ता को जीवंत बनाए रखने का कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियाँ परिवार और समाज का गौरव हैं, और ऐसी साहित्यिक कृतियाँ उन्हें अपनी जड़ों, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ अपने जीवन के अनुभवों को साहित्य का रूप देती हैं, तो पंजाब की साहित्यिक विरासत और अधिक समृद्ध होती है।

लेखिका रावी पंधेर ने कहा कि ‘लेटर्स टू माई डॉटर्स’ उन भावनाओं और संवादों को संजोने का प्रयास है, जो अक्सर जीवन की भागदौड़ में अनकहे रह जाते हैं। यह पुस्तक मातृत्व के निस्वार्थ प्रेम, मौन त्याग और साहस को समर्पित है। उन्होंने साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहन देने के लिए बाल मुकंद शर्मा का आभार भी व्यक्त किया।

समारोह में पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों, विजय दत्त, चेतन प्रकाश धालीवाल तथा सदस्य सचिव कनु थिंद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :