दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों में बारिश और आंधी-तूफान के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार की शुरुआत साफ आसमान और तेज धूप के साथ हुई, जिससे आने वाले दिनों में पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है, जबकि तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। शनिवार को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, हालांकि सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश और शाम को पटियाला में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं।मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं पहाड़ों से आ रही हैं, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसका असर पंजाब में भी देखने को मिल सकता है, जहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।शनिवार को शुष्क मौसम के कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 3 डिग्री नीचे है। पटियाला में सबसे अधिक 33.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 15.4°C रहा।अन्य शहरों की बात करें तो अमृतसर में 30.3°C, लुधियाना में 30.9°C, बठिंडा में 33.0°C, फाजिल्का में 32.0°C और फिरोजपुर में 31.0°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान अमृतसर में 17.3°C, लुधियाना में 15.6°C और बठिंडा में 18.4°C रहा।चंडीगढ़ में भी अब तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 15.8°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में शहर का तापमान 5 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :