पंजाब 10 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली जिले के अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के पास स्थित गांव देवीनगर में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि देवीनगर, डेराबस्सी निवासी हरिंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 7 मार्च को दोपहर करीब 1:45 बजे वह अपने घर के सामने खड़ी थीं।इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां आ गए और बिना किसी उकसावे के उन्हें घेरकर गाली-गलौज करने लगे। महिला के अनुसार जब उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर गांव देवीनगर निवासी दर्शन सिंह और बलविंदर कौर समेत कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अबोहर में प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने निगला जहर सुसाइड नोट में पूर्व प्रेमिका और परिवार पर प्रताड़ना के आरोप

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 अबोहर (पंजाब)गांव बहावलवासी के 26 वर्षीय युवक…
Share to :

IPL के बीच शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा, किन्नौरी टोपी में शेयर की फोटो बोलीं ‘गर्मी और IPL से ब्रेक लेने आई हूं’

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 प्रीति जिंटा IPL के रोमांच के बीच…
Share to :

पंजाब में बड़ा विवाद वेयरहाउस DM ने मंत्री पर आरोप लगाकर किया सुसाइड, CM ने तुरंत लिया इस्तीफा

पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा )पंजाब में एक बड़े विवाद ने…
Share to :

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम ने बदली करवट बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 4°C तक गिरा

पंजाब 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले…
Share to :