दैनिक खबरनामा । मुंबई, 24 जून : मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। भारी बारिश के बीच लोकल ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान 22 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह घटना अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में हुई।

मृतक की पहचान मयंक लोहार (22) के रूप में हुई है। वह चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक अन्य यात्री के साथ दरवाजा बंद करने को लेकर उसकी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर मयंक के पेट में चाकू घोंप दिया।

ट्रेन रुकने से पहले ही फरार हुआ आरोपी

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मयंक ट्रेन में ही गिर पड़ा। रात 11:04 बजे जब ट्रेन बोरीवली स्टेशन पहुंची तो आरोपी ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के जवान कुछ ही मिनटों में कोच तक पहुंचे और घायल युवक को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।

रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत स्ट्रेचर, पोर्टर और मेडिकल टीम को बुलाया। मयंक को बोरीवली स्टेशन के इमरजेंसी मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उसे एम्बुलेंस से कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेजा गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रेलवे अधिकारियों ने की त्वरित कार्रवाई

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक ने बताया कि ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचते ही रेलवे स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी पूरी रात स्थिति पर नजर बनाए रहे और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर संबंधित एजेंसियों को सौंप दिए गए।

आरोपी की तलाश में जुटी जीआरपी

घटना के बाद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :