दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 हरियाणा नारायणगढ़ उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।गांव कुराली के अमरीक सिंह, कमल सिंह और बहादुर सिंह सहित ग्रामीणों ने कुराली से मोमनपुर तक बन रही सड़क के दोनों ओर बर्म (किनारे) बनवाने की मांग उठाई। वहीं गांव रामपुर के जसविंदर सिंह और मनीष कुमार ने तालाब की सफाई और ओवरफ्लो के कारण हो रही परेशानी के समाधान की मांग की।
गांव बतौरा की किरण बाला ने परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्शाए जाने की शिकायत दी, जबकि गांव हड़बोंन की आशु देवी ने अपने दिव्यांग बच्चे की पेंशन लगवाने का अनुरोध किया। वार्ड-4 के मनमोहन ने बीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग रखी।इसके अलावा गांव लौटो के जीवन सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड कटने की समस्या बताई और बड़ागांव के बलिदीन ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू करवाने की अपील की। गांव छोटी कोहड़ी के मनीष कुमार ने परिवार पहचान पत्र में पत्नी का नाम जोड़ने और गांव जौली के जयपाल ने गलत बिजली बिल जुड़ने की समस्या उठाई।एसडीएम ने सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :