दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमाकों की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार शहर के कई अहम स्थानों को निशाना बनाने की चेतावनी ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें पासपोर्ट ऑफिस का नाम भी शामिल है।धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट पर आ गई हैं। संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश जारी है।फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
You May Also Like
गांवों से ग्लोबल सिटी तक मोहाली के शहरी रूपांतरण की कहानी
- Vishal
- December 31, 2025
तेज आंधी से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी, उड़ीं टिन की चादरें कई ट्रेनें रहीं प्रभावित
- Vishal
- January 24, 2026
चंडीगढ़ नगर निगम ने लॉन्च किया ‘MC One Pass’ ₹250–₹500 में मिलेगी मासिक डिजिटल पार्किंग सुविधा
- Vishal
- January 27, 2026
चंडीगढ़ सेक्टर-44 में युवक का आरोप PCR कर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, 112 कॉल के बावजूद नहीं मिली मदद
- Vishal
- March 19, 2026