दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंचकूला नगर निगम के 158 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) घोटाले की जांच तेज हो गई है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए कोटक महिंद्रा बैंक, सेक्टर-11 के अज्ञात अधिकारियों व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। साथ ही एक बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया गया है।जांच में सामने आया है कि नगर निगम के रिकॉर्ड में 145.03 करोड़ रुपये की 16 एफडीआर दर्ज थीं, जिनकी मैच्योरिटी वैल्यू 158.02 करोड़ रुपये होनी चाहिए थी। इनमें से 11 एफडीआर 16 फरवरी 2026 को मैच्योर हो चुकी थीं। लेकिन बैंक द्वारा 22 फरवरी और 16 मार्च को दी गई स्टेटमेंट में भारी अंतर पाया गया, जिससे घोटाले का शक गहरा गया।
एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी दिलीप सिंह राघव को गिरफ्तार किया है, जो बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर था। प्रारंभिक जांच में एफडी से जुड़े लेन-देन में उसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है।वहीं बैंक का कहना है कि वह खातों और एफडी का विस्तृत मिलान कर रहा है और अब तक की जांच में प्रक्रियाएं बैंकिंग मानकों के अनुरूप मिली हैं। बैंक ने भी पुलिस में शिकायत देकर जांच में सहयोग का भरोसा दिया है।एसीबी अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क, पैसों के ट्रांजैक्शन और अन्य शामिल लोगों की जांच करेगी। मामले में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :