दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़/फरीदकोट, 24 जून 2026. पंजाब सरकार ने फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 50 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की हैं। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बुधवार को आधुनिक स्टील पुलों, पक्के खालों और भूमिगत पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों भी उनके साथ मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने तलवंडी रोड स्थित राजस्थान फीडर नहर और फरीदकोट-कोटकपूरा मार्ग पर सरहिंद फीडर नहर के ऊपर बनाए गए दो आधुनिक सिंगल स्पैन स्टील पुलों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 60 वर्ष पुराने पुलों के स्थान पर बनाए गए इन नए पुलों की कुल लागत 38.16 करोड़ रुपये है। 7.5 मीटर चौड़ी कैरिज वे और दोनों ओर 1.20 मीटर चौड़े पैदल मार्गों से लैस ये पुल शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएंगे।

इसके बाद मंत्री ने गांव हसन भट्टी सहित फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के 21 मोघों के तहत तैयार किए गए 34.50 किलोमीटर लंबे पक्के खालों का उद्घाटन किया। लगभग 11.90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन परियोजनाओं से 780 एकड़ क्षेत्र को नहरी पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पक्के खालों से पानी की बर्बादी रुकेगी और खेतों तक सिंचाई का पानी तेज़ी और व्यवस्थित ढंग से पहुंचेगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

बरिंदर कुमार गोयल ने नाबार्ड योजना के अंतर्गत 96.16 लाख रुपये की लागत से तैयार भूमिगत पाइपलाइन परियोजना का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार सिंचाई ढांचे को मजबूत करने और पानी के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसी परियोजनाओं से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के साथ-साथ जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार और जल संसाधन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलों के निर्माण से परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा, जबकि पक्के खालों और पाइपलाइन परियोजना से किसानों को पहले से अधिक और समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि नहरों और जल स्रोतों की क्षमता बढ़ाकर पंजाब सरकार खेती को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, किसानों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :