दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 जालंधर के बस्ती शेख के अधीन नाखा वाले बाग इलाके में एक खड़े ऑटो से 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार विनोद बीते दिन घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक संपर्क न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मगर कोई सुराग नहीं मिला।शुक्रवार को सूचना मिली कि नाखा वाले बाग के पास एक ऑटो संदिग्ध हालत में खड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब ऑटो के अंदर देखा तो विनोद का शव मिला, जिसे देखकर परिवार में मातम छा गया।मृतक की मां ने बताया कि विनोद उनका इकलौता बेटा था, जो शादीशुदा था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। वहीं बहन के अनुसार विनोद ने यह ऑटो किराये पर लिया हुआ था। ऑटो मालिक सूरज ने बताया कि विनोद पिछले एक सप्ताह से ऑटो चला रहा था, लेकिन गुरुवार शाम को वह ऑटो वापस नहीं लौटा।परिजनों के मुताबिक विनोद शराब का सेवन करता था और हाल ही में घर से पैसे भी ले गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ड्राइविंग लाइसेंस ही कुशल चालक होने का पर्याप्त प्रमाण बीमा कंपनी की अपील हाईकोर्ट ने की खारिज

पंजाब 4 जनवरी ( दैनिक खबरनामा)पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मोटर दुर्घटना…
Share to :

मोहाली में जब्त नशीले पदार्थों का बड़ा निपटान, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई

दैनिक खबर नामक 5 मार्च 2026 मोहाली पुलिस ने नशे के खिलाफ…
Share to :

विधायक कुलवंत सिंह ने 40 लाख की लागत से बने ‘जल घर’ को जनता को किया समर्पित

पंजाब 29 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 29…
Share to :

पंजाब में शिक्षा क्रांति: बाकरपुर स्कूल में ₹9.50 लाख से बने नए कमरे का उद्घाटन, विधायक कुलवंत सिंह बोले सरकार ने वादे किए पूरे

दैनिक ख़बरनामा 16 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, पंजाब में मुख्यमंत्री…
Share to :