दैनिक ख़बरनामा 9 मार्च 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
जिला लोक संपर्क कार्यालय, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में वर्ष 2023 से लगातार कमी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कमी किसानों के सहयोग, सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई गई लगभग 1600 से अधिक कृषि मशीनों और कृषि विभाग द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों के कारण संभव हुई है।उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इस वर्ष भी पराली प्रबंधन के लिए उपयोगी कृषि मशीनों पर सब्सिडी दी जा रही है। इसके तहत जिले के किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। किसान कृषि विभाग के पोर्टल agrimachinerypb.com पर 24 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।डॉ. बाजवा ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं, ताकि पराली जलाने की प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जा सके और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके।उन्होंने बताया कि बेलर, रेक, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, जीरो टिल ड्रिल, उलटावां हल, पैडी स्ट्रॉ चॉपर/श्रेडर/मल्चर, क्रॉप रीपर, रोटरी स्लैशर और कंबाइन पर लगने वाला सुपर एसएमएस जैसी मशीनों पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।आवेदन के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और (यदि लागू हो) अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी होना जरूरी है। किसान कस्टम हायरिंग सेंटर और पैडी स्ट्रॉ सप्लाई चेन योजना के तहत भी आवेदन कर सकते हैं।डॉ. बाजवा ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यकता पड़ने पर ड्रा सिस्टम के जरिए पात्र आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृति पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके बाद वे निर्धारित समय में अधिकृत डीलर से मशीन खरीद सकेंगे।
उन्होंने किसानों से कृषि विभाग के साथ संपर्क बनाए रखने और किसी भी समस्या के लिए संबंधित ब्लॉक कृषि अधिकारी या मुख्य कृषि अधिकारी के कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :