दैनिक खबरनामा । मंडी, 24 जून:  हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने अस्थायी रूप से ड्राइवरों और कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडी डिपो में 25 चालक पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया गया, जिसके लिए सुबह से ही क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बेरोजगार युवाओं की लंबी कतारें लग गईं।

देर शाम भर्ती संबंधी सूचना जारी होने के बावजूद युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे तक 150 से अधिक आवेदन जमा हो चुके थे, जबकि एक बजे तक यह संख्या कई सौ तक पहुंच गई। इसके बाद सभी आवेदकों का ड्राइविंग ट्रायल लिया गया, जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ड्राइवरों को मिलेगी 1500 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी

निगम द्वारा चयनित चालकों को 1500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। वहीं, कंडक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली जाएंगी। HRTC ने इसके लिए 117 होमगार्ड जवानों की मांग की है।

होमगार्ड कर्मी इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों की बजाय पारंपरिक कागजी टिकटें जारी करेंगे। टिकटों पर पंचिंग की भी आवश्यकता नहीं होगी। इन्हें केवल स्थानीय रूटों पर तैनात किया जाएगा और उनकी ड्यूटी का निर्धारण निगम अधिकारी करेंगे।

स्थायी भर्ती की मांग उठी

मंडी मंडल में कुल 140 पद भरे जाने हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवाओं ने सरकार से दिहाड़ी आधारित नियुक्तियों के बजाय नियमित भर्ती करने की मांग की। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे पूर्व में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए थे, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया, जिससे उन्हें निराशा हुई।

हड़ताल की स्थिति में लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित

यदि HRTC कर्मचारियों की हड़ताल होती है, तो अन्य राज्यों के लिए संचालित लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम सीमा क्षेत्रों में निजी बस ऑपरेटरों, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) और पंजाब रोडवेज के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है, ताकि यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन उपलब्ध कराया जा सके।

वोल्वो बस सेवाओं पर भी संकट

संभावित हड़ताल का असर मनाली सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों से संचालित वोल्वो बस सेवाओं पर भी पड़ सकता है। ऐसे में पर्यटकों को निजी वोल्वो बसों का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे यात्रा खर्च बढ़ने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :