उत्तर प्रदेश 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर बड़ी रणनीतिक सफलता मिली है। राज्य की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी और सिंगापुर सरकार की संस्था Singapore Cooperation Enterprise (एससीई) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में संस्थागत क्षमता को मजबूत करना, नीतिगत ढांचे को सुदृढ़ बनाना और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से औद्योगिक इकोसिस्टम का विकास करना है।एमओयू के तहत दोनों पक्ष सतत आर्थिक विकास, औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। स्टडी विजिट, लीडरशिप डेलिगेशन, प्रशिक्षण कार्यक्रम और तकनीकी परामर्श के जरिए प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर जोर रहेगा। दो माह में विस्तृत परियोजना समझौतों पर चर्चा और छह माह में उन्हें अंतिम रूप देने की योजना है।दौरे के दूसरे दिन एविएशन सेक्टर में भी बड़ा निवेश हासिल हुआ। अग्रणी कंपनी AISATS ने गौतमबुद्ध नगर स्थित Noida International Airport (जेवर) में 4458 करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय लिया है। कंपनी यहां अत्याधुनिक कार्गो कैंपस और विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचन स्थापित करेगी।कार्गो कैंपस उत्तर भारत के लिए एयर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और कृषि निर्यात को गति मिलेगी। वहीं एयर कैटरिंग किचन से क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन नेटवर्क मजबूत होगा तथा हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह निवेश उत्तर प्रदेश को वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर और मजबूत स्थिति में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शामली के अमलापुर गांव में नल से निकल रहे गर्म पानी की गुत्थी सुलझाने पहुंची वैज्ञानिक टीम, लखनऊ भेजे गए नमूने

उत्तर प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश शामली जिले के अमलापुर गांव…
Share to :

राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने किया अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का भ्रमण

राजस्थान 18 जनवरी (खबरनामा) राजस्थान जयपुर, 17 जनवरी।राष्ट्रमंडल देशों के 40 देशों…
Share to :

अवैध संबंध में बाधा बना चाचा, भतीजे ने कुल्हाड़ी से की हत्या 20 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मथुरा के राया थाना क्षेत्र के चौकी…
Share to :

धामनोद पुलिस को बड़ी सफलता, वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश 7 जनवरी(दैनिक खबरनामा)धार जिले के धामनोद थाना पुलिस को बड़ी…
Share to :