अमृतसर 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा)पंजाब के अमृतसर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वेरका बायपास स्थित मैरीगोल्ड रिसोर्ट में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने शादी समारोह के दौरान AAP नेता पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिसोर्ट को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल सफल हवाई हमले का सायरन, ब्लैकआउट और रेस्क्यू ऑपरेशन का किया गया अभ्यास

दैनिक ख़बरनामा 24 अप्रैल 2026साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 24 अप्रैल — मोहाली…
Share to :

जगतपुरा क्षेत्र में बिजली सुधारों पर 50 लाख रुपये खर्च, पांच ट्रांसफार्मर 200 केवीए में अपग्रेड विधायक कुलवंत सिंह

पंजाब 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बिजली…
Share to :

पंजाब के MSME उद्यमियों का परवाणू में इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र विज़िट, RAMP योजना के तहत मिली आधुनिक तकनीकों की जानकारी

दैनिक ख़बरनामा 25 अप्रैल 2026 एस ए एस नगर, 25 पंजाब सरकार…
Share to :

पंचायती इलेक्शन के रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 2 गाड़ियों में आए हमलावरों ने किया हमला, 5 नामजद आरोपी

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) पंजाब के मोहाली में…
Share to :