पंजाब 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है। सरहिंद क्षेत्र के खानपुर के पास रेलवे लाइन पर देर रात अचानक धमाका हो गया, जिससे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसी समय गुजर रही मालगाड़ी का इंजन भी चपेट में आ गया।जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर जैसे ही मालगाड़ी खानपुर फाटक के नजदीक पहुंची, तभी जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के चलते रेलवे लाइन का लगभग 12 फीट हिस्सा उखड़ गया, जबकि मालगाड़ी के इंजन को भी नुकसान पहुंचा। इस हादसे में इंजन चालक के चेहरे पर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। रेलवे ट्रैक पर आवाजाही को एहतियातन रोक दिया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जांच के बाद करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक को दुरुस्त कर यातायात बहाल किया गया।
रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह छोटा धमाका प्रतीत हो रहा है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट में चालक को मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस, रेलवे और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में शिक्षा क्रांति: बाकरपुर स्कूल में ₹9.50 लाख से बने नए कमरे का उद्घाटन, विधायक कुलवंत सिंह बोले सरकार ने वादे किए पूरे

दैनिक ख़बरनामा 16 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, पंजाब में मुख्यमंत्री…
Share to :

1.21 करोड़ की प्लॉट ठगी 1997 में बिक चुकी जमीन दोबारा बेचने का मामला, तीन सगे भाइयों सहित कई पर केस

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 मोहाली 1 घंटे पहले मोहाली के जीरकपुर…
Share to :

बलौंगी में नशा तस्कर गिरफ्तार, 282 नशीली गोलियां बरामद

पंजाब 2 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब श्रीमान हरमिंदर सिंह हंस, आई.पी.एस.,…
Share to :

अमृतसर सीमा पर ड्रोन से नशा तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने 535 ग्राम हेरोइन बरामद

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी…
Share to :