पंजाब 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली के जीरकपुर क्षेत्र में एक विदेशी महिला और टैक्सी चालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने टैक्सी का किराया देने से इनकार कर दिया और चालक के साथ बहस करते हुए उसे धमकाया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।जानकारी के अनुसार, टैक्सी को मोहाली के सेक्टर-82 से जीरकपुर तक के लिए बुक किया गया था। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान किसी बात को लेकर महिला और टैक्सी चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने चालक से ऊंची आवाज में बात करते हुए किराया देने से मना कर दिया।टैक्सी चालक का कहना है कि महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाड़ी को लेकर भी विवाद खड़ा कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पूरे मामले की जानकारी दी गई।वायरल वीडियो में महिला टैक्सी चालक पर नाराजगी जाहिर करती और उसे धमकाती नजर आ रही है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर रहा है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब विधानसभा में LPG गैस संकट और खैहरा मुद्दे पर हंगामा, चीमा-खैहरा के बीच तीखी नोकझोंक

पंजाब 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र…
Share to :

पंजाब के समग्र विकास और बाल अधिकारों पर चर्चा, गुंजीत रुचि बावा ने मंत्री लाल चंद कातरूचक से की मुलाकात

पंजाब 11 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की…
Share to :

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड की चमकी किस्मत, 200 रुपये के टिकट से जीते डेढ़ करोड़

पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में एक…
Share to :

मोहाली में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ 25 लाख में होता था सौदा, नेपाल से बुलाए जाते थे डोनर

दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 मोहाली के सुख सेवा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में…
Share to :