पंजाब 1 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रविदासिया समाज के सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और संगत को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां।प्रधानमंत्री ने करीब 33 मिनट के संबोधन में संत रविदास महाराज की वाणी से तीन श्लोक पढ़े और उनके विचारों को विकसित भारत की नींव बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समानता, करुणा और सामाजिक न्याय का जो संदेश दिया, वही आज नए भारत की दिशा तय कर रहा है।बजट से पंजाब को मिलेगा सीधा फायदा प्रधानमंत्री मोदी ने आज पेश हुए केंद्रीय बजट का जिक्र करते हुए कहा कि इसका फोकस पंजाब के औद्योगिक और शहरी विकास पर है। उन्होंने बताया कि सड़क, पुल, बिजली, पानी, आवास और सिंचाई जैसे क्षेत्रों में रिकॉर्ड निवेश किया गया है। बजट में इन मदों के लिए 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिससे जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर समेत पंजाब के कई शहरों को सीधा लाभ मिलेगा।27 देशों का बाजार पंजाब के लिए खुला पीएम मोदी ने यूरोपीय यूनियन के साथ हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पंजाब के लिए 27 देशों का बाजार खुल गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में बने कपड़े और उत्पाद अब यूरोप में कम टैक्स पर बिकेंगे। इससे फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अब उन्हें क्वालिटी प्रोडक्ट पर ध्यान देना होगा। “मैंने आपके लिए बाजार खोल दिया है, अब जिम्मेदारी आपकी है कि दुनिया कहे—यह भारत का बना हुआ है।”
वाल्मीकि समाज को भी दिया संदेश प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में वाल्मीकि समाज का भी उल्लेख किया और कहा कि समानता की भावना को ध्यान में रखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि संतों ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है और उनकी सरकार उसी रास्ते पर आगे बढ़ रही है।संत निरंजन दास को पद्मश्री का उल्लेख
पीएम मोदी ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संत निरंजन दास की अगुवाई में हो रहे इन कार्यों को देखते हुए ही सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।एयरपोर्ट को मिला नया नाम
इससे पहले प्रधानमंत्री दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।पहली बार किसी प्रधानमंत्री का डेरा आगमन
कार्यक्रम के दौरान डेरा प्रबंधन ने कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे हैं और इसे लेकर संगत में विशेष उत्साह है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बताया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

CREST घोटाले में बड़ा खुलासा IFS अफसर पर आरोप, टैक्सी से गाजियाबाद भेजी गई लाखों की नकदी

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 चंडीगढ़ के CREST से जुड़े करोड़ों रुपये…
Share to :

मुल्लांपुर स्टेडियम में IPL मैचों को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन ने मुल्लांपुर स्थित…
Share to :

राजपुरा के राजगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग, प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में बढ़ते अपराध के…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 140 श्रद्धालु अमृतसर रवाना

पंजाब 8 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में भगवंत सिंह…
Share to :