पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक घटना सामने आई। गांव उस्मा स्थित एक लॉ कॉलेज में एक युवक ने क्लासरूम के अंदर छात्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान संदीप कौर (20) निवासी नौशहरा पन्नुआं के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवक की पहचान प्रिंस राज सिंह, निवासी गांव मालियां के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र था।घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। क्लासरूम में मौजूद छात्राएं डर के कारण बाहर की तरफ भाग निकलीं। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पिस्टल लेकर कॉलेज पहुंचा था और सीधे क्लासरूम में दाखिल हुआ। उसने पहले छात्रा के सिर में गोली मारी, फिर पिस्टल दोबारा लोड कर अपनी कनपटी पर गोली चला दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज को सील कर दिया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इधर, मृतका के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए और न्याय की मांग की। वहीं घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन के गायब होने से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तरनतारन में ग्रामीणों ने 3 लुटेरों को पकड़ा, ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया वीडियो वायरल

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Tarn Taran जिले…
Share to :

ढकोली कम्युनिटी सेंटर में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में मिला डॉक्टर, शिकायत के बाद तत्काल हटाया गया, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

पंजाब 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के ज़ीरकपुर स्थित ढकोली कम्युनिटी…
Share to :

मोहाली में शहरभर में सघन सड़क सफाई और स्वच्छता अभियान शुरू

पंजाब 5 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के नगर निगम मोहाली द्वारा…
Share to :

मोहाली में फर्जी इमिग्रेशन रैकेट का भंडाफोड़, खुद को होम सेक्रेटरी, विधायक और इंस्पेक्टर बताकर ठग रहे थे आरोपी

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 मोहाली पुलिस ने सेक्टर-82 में चल रहे…
Share to :