पंजाब 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के शहर में नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता, निरंतरता और जवाबदेही को और मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम एस.ए.एस. नगर ने नागरिक-केंद्रित “एरिया निगरान” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शहर के विभिन्न फेज़, सेक्टर, गांव और सड़कों की निगरानी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निगम आयुक्त परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक निश्चित अधिकारी को “एरिया कस्टोडियन” नामित किया गया है, जो अपने क्षेत्र में सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग, ठोस कचरा प्रबंधन, पार्कों की देखरेख, झाड़ियों की कटाई, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति, सीवरेज और सड़क मरम्मत जैसी सेवाओं की सीधी निगरानी करेगा। नियमित और औचक निरीक्षण किए जाएंगे तथा पाई गई कमियों को तय समय-सीमा में दूर किया जाएगा।जमीनी स्तर पर निगरानी को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र के एरिया इंचार्ज और उनके सरकारी मोबाइल नंबर तय किए गए हैं, ताकि निवासी सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकें। इस सूची में सहायक आयुक्तों, कार्यकारी अभियंताओं, एसडीओ, इंजीनियरों, इंस्पेक्टरों और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों को स्पष्ट रूप से क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई है।
तेज़ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए “म्यूनिसिपल सर्विसेज़ रिपोर्टिंग और एटीआर” नाम से एक अलग व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिसमें जमीनी रिपोर्ट और एक्शन टेकन रिपोर्ट साझा की जाएंगी। सफाई और कचरा प्रबंधन से जुड़े मामलों का समाधान 24 घंटे में किया जाएगा,जबकि जल आपूर्ति,सीवरेज और सड़क मरम्मत के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।नगर निगम ने स्पष्ट किया कि किसी भी सेवा में देरी के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। इस पहल के जरिए हर मोहल्ले में जवाबदेही, पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विश्व मलेरिया दिवस पर बहलोलपुर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने छात्रों को दी जानकारी

दैनिक ख़बरनामा 24 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, विश्व मलेरिया दिवस…
Share to :

सेना से बर्खास्त कैप्टन गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर 4 साल से फरार, जूस फैक्ट्री से पकड़ा गया

दैनिक वर्णम 29 मार्च 2026 पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में…
Share to :

अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना में एक…
Share to :

मोहाली में ‘महाराष्ट्र वाला जहाज’ उतरने का दावा बाजवा का AAP पर बड़ा हमला, 65-66 विधायकों के जाने की आशंका

दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी…
Share to :