पंजाब 5 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के नयागांव में जिला मोहाली प्रशासन और नगर परिषद नयागांव द्वारा 2 और 4 फरवरी को अवैध निर्माणों पर की गई कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।इस रोष प्रदर्शन में नगर के कई पार्षद, डीलर एसोसिएशन के प्रधान और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के निर्माण गिराने की कार्रवाई की, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोशिश बबल ने कहा कि नगर परिषद द्वारा समय पर मकानों के नक्शे पास नहीं किए जा रहे हैं और लोगों को एनओसी भी समय पर नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का काम लोगों को बसाना होता है, उजाड़ना नहीं।उन्होंने आरोप लगाया कि नयागांव क्षेत्र में प्रशासन और पंजाब सरकार द्वारा दोहरी नीति अपनाई जा रही है। लोगों के नक्शे पास नहीं हो रहे, लेकिन अचानक कार्रवाई कर निर्माण तोड़े जा रहे हैं। कई लोगों ने अपने प्लॉट की अस्थायी चारदीवारी की हुई थी, जिसे भी बिना नोटिस गिरा दिया गया।
डीलर एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह ने नगर परिषद की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि यह आम जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कार्रवाई तुरंत रोकी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं रोकी गई तो 9 फरवरी को नयागांव निवासी मुख्यमंत्री पंजाब की कोठी का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।वहीं नगर परिषद अधिकारी मनप्रीत सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जा रही है। उन्होंने बताया कि इको सेंसिटिव जोन और कैचमेंट एरिया में बिना नक्शा पास करवाए किए जा रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश भी हैं कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब पुलिस को बड़ी राहत मार्च 2026 में मिलेंगे 1600 नए अधिकारी, थानों में होगी इंस्पेक्टर से एएसआई तक की तैनात |

पंजाब पुलिस को आने वाले समय में बड़ी प्रशासनिक मजबूती मिलने जा…
Share to :

मोहाली में तेज रफ्तार का कहर कार की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी फरार

पंजाब 24 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के…
Share to :

पंजाब में ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सोलर कैमरों से सेना की निगरानी सरगना गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (जालंधर)…
Share to :

पंजाब के बाबा गुरविंदर सिंह फिर चर्चा में, पत्नी की सैलरी और निजी जीवन पर किया खुलासा

पंजाब 2 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मेंनसंगरूर निवासी बाबा गुरविंदर सिंह…
Share to :