पंजाब 3 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके परिवार और शिरोमणि अकाली दल के खेमे में खुशी का माहौल है। मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
गनीव कौर ने अपने ट्वीट में लिखा, “गुरु साहिब जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। सभी बहनों-भाइयों और शिरोमणि अकाली दल के समस्त नेता साहिबानों का तहे दिल से धन्यवाद। आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिक्रम जी को जमानत मिल गई है। गुरु साहिब की रहमत और बख़्शिश से सच्चाई सामने आई है। आख़िरकार सच की जीत हुई है। बिक्रम जी कल सुबह 10:30 बजे नाभा जेल से बाहर आएंगे।”गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के तहत 25 जून को बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मजीठिया ने निचली अदालतों में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।इसके बाद दिसंबर 2025 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके चलते उन्हें जेल में रहना पड़ा। अंततः सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद उन्हें जमानत मिली।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और इसे पार्टी के लिए बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत घर-घर सर्वे शुरू, मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना…
Share to :

नशे में धुत हेड कांस्टेबल का हिट एंड रन मोहाली में कई वाहनों को मारी टक्कर, लोगों ने घेरकर पकड़ा

पंजाब 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली के खरड़ इलाके…
Share to :

हरपाल चीमा का नायब सैनी पर हमला नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अफसर को क्यों किया जा रहा परेशान?’

पंजाब 25 फरवरी 2025(दैनिक खबरनामा) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा…
Share to :

पठानकोट में गैस संकट सुबह 4 बजे से कतारों में खड़े लोग, मंत्री कटारूचक्क ने एजेंसी को लगाई फटकार

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के पठानकोट में रसोई गैस…
Share to :