पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया शुक्रवार को मोहाली की अदालत में पेश हुए। अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 मार्च की तारीख निर्धारित कर दी गई।अदालत परिसर से बाहर निकलने के बाद मजीठिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जेल में बंद रहने के दौरान उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ मानवाधिकारों का भी खुला उल्लंघन किया गया।मजीठिया ने दावा किया कि जेल में उनकी निजता पूरी तरह खत्म कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चारों ओर और यहां तक कि शौचालय में भी कैमरे लगाए गए थे। मजीठिया के अनुसार हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही इन कैमरों को हटाया गया।उन्होंने कहा कि यह सब उन्हें मानसिक रूप से दबाव में रखने और मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाने से रोकने के उद्देश्य से किया गया। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कानूनी दस्तावेज तो दिए गए, लेकिन उनकी प्रतियां अपने पास रखने की अनुमति नहीं दी गई।उन्होंने कहा कि वह इस कथित अन्याय के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार…
Share to :

पंजाब में ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सोलर कैमरों से सेना की गतिविधियों पर नजर

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (जालंधर)…
Share to :

मोहाली में CISF जवान पर पत्नी का आरोप, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ने पर की मारपीट

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Central Industrial Security…
Share to :

सरकारी स्कूलों में लगेंगे 50 इंटरएक्टिव पैनल, छात्रों को समय के अनुरूप बनाया जाएगा कुलवंत सिंह

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 पंजाब में शिक्षा क्रांति को और मजबूत…
Share to :