पटियाला 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पटियाला जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंजाबी और हिंदी गानों में मॉडल बनाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है।पीड़िता के अनुसार, घग्गा क्षेत्र के हरचंदपुरा गांव का रहने वाला अमरीक सिंह उसके गांव में दूध डालने आता-जाता था। इसी दौरान उसने खुद को एक नामी म्यूजिक कंपनी से जुड़ा गायक बताया और युवती को गानों की वीडियो शूटिंग में मॉडल बनाने का लालच दिया। भरोसा दिलाकर आरोपी ने वर्ष 2022 में अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग के बहाने ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।घटना के बाद बदनामी और सामाजिक दबाव के चलते युवती गहरे मानसिक तनाव में आ गई। हालात को देखते हुए परिवार ने उसे विदेश भेज दिया, जहां उसकी शादी करवा दी गई। पीड़िता का आरोप है कि 22 दिसंबर को जब वह गांव लौटी, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं और अपने साथ शादी करने का दबाव बनाने लगा।डर और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने 30 दिसंबर को आरोपी अमरीक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :