पंजाब 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के
मोहाली कार्निवाल में आयोजित पंजाब सखी शक्ति मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले की रौनक को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त सोनम चौधरी के नेतृत्व में मेले को आम जनता से जोड़ने और मनोरंजन को खास बनाने की दिशा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सांस्कृतिक मेलों के कोऑर्डिनेटर प्रो. गुरबख्शीस अंटाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को मेले में पंजाबी फिल्म ‘बंबूकाट-2’ की पूरी टीम शिरकत करेगी। यह फिल्म आगामी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों सहित अन्य कलाकार दर्शकों से रूबरू होंगे और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।इसके अलावा, 7 फरवरी की शाम को आयोजित स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण होंगे मशहूर पंजाबी गायक रणजीत बावा। अपनी सुरीली आवाज़ और लोकप्रिय गीतों के जरिए रणजीत बावा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे और मेले की रौनक को दोगुना कर देंगे।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पंजाब सखी शक्ति मेले में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें और इस उत्सव को सफल बनाएं। लगातार बढ़ती भीड़ और दर्शकों के उत्साह से यह मेला जिले का एक यादगार आयोजन बनता जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के समय में बदलाव, 1 अप्रैल से लागू

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 फेज-6, मोहाली स्थित Dr. BR Ambedkar State…
Share to :

हरभजन सिंह के बयान पर बवाल, ‘हटाने की मांग’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 जालंधर Harbhajan Singh (भज्जी) इन दिनों Indian…
Share to :

सीएम मान और केजरीवाल की ट्रेडर्स कमीशन से अहम बैठक छोटे दुकानदार सरकार की प्राथमिकता, GST में राहत का दिया भरोसा

मोहाली 8 जनवरी( जगदीश कुमार)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी…
Share to :

राजपुरा फ्लाईओवर में देरी से पटियाला चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात प्रभावित

पटियाला 11 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पटियाला और चंडीगढ़ के बीच तेज़ कनेक्टिविटी…
Share to :