पंजाब 1 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में श्री गुरु हरि राय साहिब महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसके उपरांत भव्य गुरमत समागम का आयोजन किया गया।गुरमत समागम के दौरान भाई गुरनाम सिंह के अंतरराष्ट्रीय पंथक ढाडी जत्थे ने ढाडी वारों के माध्यम से श्री गुरु हरि राय साहिब महाराज की जीवनी और उनके महान उपदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया। वहीं बीबी हरजिंदर कौर, शिरोमणि प्रचारक भाई जतिंदर सिंह सहित विभिन्न पंथक रागी और कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया।समागम के अंत में सभी जत्थों को गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु का अटूट लंगर छककर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर ग्रेनेड अटैक केस हाईकोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार, कहा—अपराध बेहद गंभीर

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 जालंधर में यूट्यूबर नवदीप सिंह उर्फ रोजर…
Share to :

डेराबस्सी ब्लॉक के गांवों में खेल मैदानों के विकास कार्यों का मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने लिया जायजा

दैनिक ख़बरनामा डेराबस्सी (एस.ए.एस. नगर), 17 अप्रैल 2026 पंजाब के ग्रामीण विकास…
Share to :

कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल बना खतरा मिट्टी के जरूरी सूक्ष्मजीव तेजी से हो रहे खत्म

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026 खेती में अधिक उत्पादन की होड़…
Share to :

कुलवंत सिंह ने 60.93 लाख रुपये की लागत वाले सीवरेज प्रोजेक्ट की शुरुआत की

दैनिक खबरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 26 मार्च 2026 हलका विधायक कुलवंत…
Share to :