मोहाली 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मोहाली जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 8वीं मिस्टर कुराली, 11वीं मिस्टर मोहाली जिला एवं 5वीं क्लासिक मिस्टर मोहाली जिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11वीं मिस्टर मोहाली जिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।इस कड़े मुकाबले में हरमीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जशान वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-60 किलोग्राम भार वर्ग में गोपाल बोरू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार मसल डेफिनिशन, फिटनेस और स्टेज प्रेजेंटेशन से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, प्रशिक्षक और बॉडीबिल्डिंग से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मोहाली जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मोहाली का नाम रोशन करेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं: राजा वड़िंग

जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट एवं वकील की हत्या पर जताया रोष, मुख्यमंत्री…
Share to :

मोहाली नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की खुली हत्या हुई : बलबीर सिद्धू

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 30 मई : पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ…
Share to :

पंजाब के सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षा का महा उत्सव’, 20 लाख से अधिक अभिभावकों ने मेगा पीटीएम में की शिरकत

राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में पंजाब के शीर्ष स्थान का जश्न, 19 हजार…
Share to :

फगवाड़ा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, सूचना अधिकार कार्यकर्ता को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | फगवाड़ा 30, मई : पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र…
Share to :