दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल स्थित प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शाहतलाई में आयोजित महादंगल में इस बार रोमांच अपने चरम पर रहा। हिमाचल केसरी का खिताब ईरान के पहलवान हामिद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी के अभिनायक को हराकर अपने नाम किया। विजेता को एक लाख रुपये और उपविजेता को 71 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।बिलासपुर केसरी मुकाबले में लकी गरजा और जश्न पट्टी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों पहलवानों के बीच मुकाबला इतना बराबरी का रहा कि निर्णायकों ने एक लाख एक हजार रुपये की इनामी राशि दोनों में समान रूप से बांट दी।
वहीं शाहतलाई केसरी का खिताब चंडीगढ़ के गोल्ड मेडलिस्ट अजय ने अपने नाम किया। हिमाचली अंडर-21 वर्ग में चंबा के इफरान ने कुठेड़ा के सोनू को हराकर जीत दर्ज की। इस वर्ग में विजेता को 11 हजार और उपविजेता को 10 हजार रुपये दिए गए।दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगत अरुण राय और एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने किया। कार्यक्रम से पहले गौरी महंत की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ दंगल का विधिवत आरंभ हुआ।समापन समारोह में बाबा अनूप महाराज बीटन वाले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र शून्यकाल में बिजली, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के मुद्दों पर घिरी सरकार

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चल रहे बजट…
Share to :

हिमाचल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कांगड़ा में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल-खड़गे देंगे जीत का मंत्र

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 आगामी चुनावों से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस…
Share to :

हिमाचल चुनावी तैयारियां तेज कांग्रेस की अहम बैठक आज, पंचायत से निगम तक रणनीति पर मंथन

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और नगर…
Share to :

कांगड़ा की बिटिया पल्लवी की मौत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

हिमाचल 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा )नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांगड़ा की…
Share to :