दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 जीरकपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां खुद को CIA अफसर बताकर एक कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। घटना 30 अप्रैल की शाम करीब 6:45 बजे वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन की है, जहां नीरज कक्कड़ अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था।इसी दौरान मास्क पहने एक युवती उसके पास आई और बातचीत में उलझा लिया। कुछ ही देर में दो युवक वहां पहुंचे और नीरज को जबरन पकड़ने लगे। दोस्तों ने विरोध किया तो आरोपियों ने खुद को पटियाला CIA का अधिकारी बताते हुए कहा कि कारोबारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी है और उसे गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके बाद तीनों आरोपी उसे जबरदस्ती सफेद स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सौरभ जिंदल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर 1 मई को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान कमलवीर गर्ग (नाभा), हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह (दोनों पटियाला) और जगसीर सिंह (नाभा) के रूप में हुई है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी कमलवीर गर्ग का पीड़ित के साथ पैसों का विवाद था। इसी रंजिश में आरोपियों ने पहले रेकी की और फिर पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। अपहरण के बाद नीरज को नाभा के एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा गया था।पुलिस ने पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो (PB65-P-3341) भी कब्जे में ले ली गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026