दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में अहम खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य सहयोगी आरोपी गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को गिरफ्तार कर लिया है। वह गुरदासपुर के धारीवाल का रहने वाला है।जांच के मुताबिक, गुरजिंदर सिंह का नाम न सिर्फ शंभू ब्लास्ट, बल्कि सरहिंद रेलवे ट्रैक विस्फोट और मोगा स्थित CIA कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले में भी सामने आया है। एजेंसियों का कहना है कि ये सभी हमले विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर किए गए थे, जिनका मकसद राज्य में अस्थिरता फैलाना था।पंजाब पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को हुए शंभू ब्लास्ट केस में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। जांच में सामने आया है कि गुरजिंदर ने मुख्य आरोपी जगरूप सिंह (अब मृत) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी अलग-अलग ट्रेनों से शंभू पहुंचे थे और पूरे ऑपरेशन के दौरान आपस में तालमेल बनाए रखा।
तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पुष्टि की है कि 23 जनवरी का सरहिंद ब्लास्ट और 7 नवंबर 2025 को मोगा CIA पर ग्रेनेड हमला भी इसी आतंकी मॉड्यूल का काम था। इस तरह तीनों बड़ी घटनाओं को सुलझा लिया गया है।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस मॉड्यूल के तार मलेशिया, अमेरिका और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं। पुलिस ने पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :