दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुत्रवधू से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय लाखन सिंह, निवासी उमरी, के रूप में हुई है। वह गांव में पंक्चर की दुकान चलाते थे। सुसाइड से पहले उन्होंने करीब 6 मिनट का वीडियो बनाकर अपने परिवार को भेजा, जिसमें उन्होंने पुत्रवधू और उसके मामा-चाचा पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।वीडियो में लाखन सिंह ने दावा किया कि उनके बेटे की शादी करीब एक साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही बहू का व्यवहार बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुत्रवधू उन पर 20 लाख रुपये लाने का दबाव बना रही थी और लगातार ब्लैकमेल कर रही थी।लाखन सिंह ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले बहू के मायके पक्ष के लोग पंचायत लेकर आए थे, जहां उनके साथ और उनके बेटे के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बहू ने घर के जेवर और उनकी अंगूठी अपने कब्जे में ले ली है और जमीन अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रही थी।मृतक के अनुसार, बहू कई बार घर छोड़कर जा चुकी थी और वर्तमान में भी कई दिनों से कमरे में बंद थी। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा, “आजकल लड़की वालों की चलती है।”
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :