दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 पंजाब के नवांशहर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता की मौत के कुछ ही घंटों बाद उनकी 25 वर्षीय बेटी ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेटी अपने पिता की अचानक हुई मौत का गहरा सदमा सहन नहीं कर सकी। एक ही दिन में एक ही घर से दो अर्थियां उठने से गांव में शोक की लहर फैल गई है।मृतकों की पहचान गांव बुरज टहल दास निवासी 55 वर्षीय बलविंदर सिंह और उनकी बेटी अमनदीप कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बलविंदर सिंह को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पिता की मौत की खबर सुनते ही अमनदीप कौर गहरे सदमे में चली गई। वह करीब पांच दिन पहले ही अपने मायके आई थी और अपने पिता के बेहद करीब बताई जा रही है। अंतिम संस्कार के बाद जब परिवार घर लौटा, तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार, अमनदीप लगातार रो रही थी और खुद को संभाल नहीं पा रही थी। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई परिवार के इस गहरे दुख में शामिल है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :