दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचकूला, अंबाला, सोनीपत और रेवाड़ी-धारूहेड़ा नगर निगम क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए 24 पूर्व विधायकों और 11 पूर्व चुनावी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करना और हर वार्ड में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना है।पंचकूला और सोनीपत में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा नेताओं की तैनाती की है। पंचकूला में पूर्व मंत्रियों और कई पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा सके। वहीं सोनीपत में बड़े और अनुभवी नेताओं को कमान सौंपकर शहरी वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति अपनाई गई है।अंबाला नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस ने छोटी लेकिन प्रभावी टीम पर भरोसा जताया है। यहां स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सीमित नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रेवाड़ी-धारूहेड़ा क्षेत्र में पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद जैसे बड़े चेहरों को सक्रिय किया गया है, ताकि ग्रामीण और शहरी वोटरों के बीच संतुलन बनाया जा सके।कांग्रेस का फोकस इस बार ग्राउंड मैनेजमेंट, बूथ स्तर की मजबूती और खासकर एससी बहुल क्षेत्रों में पकड़ बनाने पर है। पार्टी भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए हर स्तर पर रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :